Connect with us

Uncategorized

हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं…….आम के पेड़ से लटकी मिलीं शादीशुदा प्रेमी जोड़े की लाश

उधमसिंहनगर- यहां किच्छा के पास शहदोरा गांव में युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी। युवक और युवती बीती रात लगभग 1.30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts