Connect with us

अपराध

दुःखद : नदी में नहाने की जिद पड़ी भारी, हल्द्वानी के 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

नदी में नहाने की जिद पड़ी भारी, हल्द्वानी के 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

भीमताल। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने की जिद एक 19 वर्षीय छात्र के लिए जानलेवा साबित हुई। भीमताल से करीब 10 किलोमीटर दूर चांफी क्षेत्र में रविवार को गहरे पानी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बमोरी निवासी आदित्य पाठक (19) पुत्र दीपक पाठक अपने सात दोस्तों के साथ चांफी घूमने गया था। सभी युवक वहां एक गधेरे में नहाने उतर गए। इसी दौरान आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आदित्य को पानी से बाहर निकालकर सीएचसी भीमताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

बताया गया कि आदित्य भीमताल के एक निजी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद परिवार और कॉलेज में शोक का माहौल है।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, गधेरे और झरनों में नहाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित और जोखिम वाले जलस्रोतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts