Connect with us

अपराध

दुःखद…..: भीषण हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, भुज-गांधीधाम हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर

दुःखद : भीषण हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, भुज-गांधीधाम हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर

 

हल्द्वानी, 22 नवंबर 2026 | कस्तूरी न्यूज़*

 

कच्छ / पौड़ी गढ़वाल। गुजरात के कच्छ जिले में भुज-गांधीधाम हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।

 

मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और करीब 3 महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। सौरभ सिंह नेगी गढ़वाल रेजिमेंट में जवान थे।

 

इसके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी 7 साल की बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाई (30) और उनकी 4 साल की बेटी वामिका की भी हादसे में मौत हुई है।

 

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार यात्रा पर था। देर रात हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

हादसे की खबर से गढ़वाल में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts