Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हड़कंप

नैनीताल में छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हड़कंप

नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टाफ हाउस निवासी सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर छात्रा को फंदे से लटका पाया गया।

 

 

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक और दहशत का माहौल है।

 

 

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts