Uncategorized
अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल, गिरिजा शंकर जोशी के निधन से रिक्त पद पर मिली जिम्मेदारी
अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल, गिरिजा शंकर जोशी के निधन से रिक्त पद पर मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर युवा सूचना अधिकारी अहमद नदीम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब विभाग ने अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है।
अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विभागीय कार्यों और मीडिया समन्वय का उन्हें लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह नैनीताल जिले में सूचना विभाग की गतिविधियों और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अहमद नदीम इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विभागीय स्तर पर विभिन्न जिलों में काम करने के अनुभव के कारण उन्हें पर्वतीय जिलों की प्रशासनिक एवं मीडिया व्यवस्था की अच्छी समझ है। नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब विभाग के सामने मीडिया समन्वय और सरकार की विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की प्रभावी सूचना पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।