Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : दिल्ली से घर लौट रहे रौशीला निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

 

हल्द्वानी : दिल्ली से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

 

दिल्ली से अपने घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रौशिला गांव निवासी कुंदन सम्मल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन दोपहिया वाहन से दिल्ली से अपने घर आ रहे थे, तभी रास्ते में उनका दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुंदन की असमय मृत्यु की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने उन्हें मेहनती, मिलनसार और होनहार युवा बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

दिवंगत के बड़े भाई खुशाल सिंह सम्मल सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts