Connect with us

अपराध

तो क्या रामनगर में ‘केरल स्टोरी’ दोहराने की थी साजिश, दिल्ली स्टेशन से युवक समेत युवती को सकुशल बरामद किया पुलिस ने, केरल ले जाने की फिराक तथा युवती को

 

 

रामनगर में ‘केरल स्टोरी’ दोहराने की साजिश नाकाम, दिल्ली स्टेशन से युवती को सकुशल बरामद

 

रामनगर। रामनगर के मालधन क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने की कथित साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, मालधन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को पुच्छड़ी निवासी परवेज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती को नौकरी का झांसा देकर केरल ले जाने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने केरल जाने वाली ट्रेन में सीट भी आरक्षित करा ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

 

एसपी डॉ. जगीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।

 

 

 

इधर, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे “रामनगर में केरल स्टोरी दोहराने की साजिश” बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts