Connect with us

अपराध

महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने बिछाया जाल

महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने बिछाया जाल

महिला पुलिसकर्मी पर दो पक्षों के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

 

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का निपटारा कराने और समझौता करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से रकम मांगी थी।

 

सतर्कता विभाग के अनुसार, टोल फ्री नंबर 1064 पर इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई मामले को उसके पक्ष में निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।

 

योजना के तहत सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts