Connect with us

अपराध

सरकारी आवास में घुसकर महिला से अभद्रता का आरोप, यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार

 

 

रामनगर में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल

 

रामनगर। रामनगर में एक सरकारी आवास में जबरन घुसकर महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने यूट्यूबर बिरजू मयाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

मामला वन परिसर स्थित सरकारी आवास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के एक रेंज कार्यालय में तैनात हैं। 19 नवंबर की सुबह महिला अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ सरकारी आवास में मौजूद थी। इसी दौरान आरोप है कि यूट्यूबर बिरजू मयाल जबरन घर में घुस आया।

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बिरजू मयाल ने उसकी बेटी को गोद में उठाकर अभद्रता शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और आपत्तिजनक हरकतें कीं। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की गई।

 

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts