Connect with us

अपराध

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावर फरार

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावर फरार

 

रुद्रपुर सीमा से सटे बिलासपुर में वारदात, रंजिश के चलते हत्या की आशंका

 

बिलासपुर। रुद्रपुर सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बिलासपुर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी बेटी की दवाई लेने के लिए पैदल घर से निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे निशाना बना दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सानिया (30) के रूप में हुई है। वह अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

 

सूचना मिलते ही रुद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार, कोतवाल जीत सिंह और सीओ पीपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेजा, जहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

मृतक की पत्नी शिवानी ने पुलिस को बताया कि संदीप की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। परिवार ने इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात के पीछे की वजह पता लगाने के साथ हमलावरों की तलाश में जुटी है।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts