Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

फिर डोली धरती, आखिर बार-बार क्यों आ रहा भूकंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में भूकंप के झटकों आने का अंतराल भी कम हुआ है। बार-बार आने वाले इन भूकंप के झटकों से लोग भी डरे हुए हैं। उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। धरती का कंपन महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानी की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते झटके महसूस किए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts