Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, एक की तलाश जारी

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, एक की तलाश जारी

पौड़ी/देवप्रयाग। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) पौड़ी से सूचना मिली थी कि देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के पास एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

 

 

मौके पर पहुंचने के बाद निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच चलाए गए अभियान में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे।

 

 

हादसे के बाद एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान 16 वर्षीय अरम पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ टीम ने वाहन में सवार पांच लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष), गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष), सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष), अनामिया पुत्री अफजाल (3 वर्ष) और शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

 

 

हादसे में एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लापता व्यक्ति की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

 

 

घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts