Connect with us

उत्तराखण्ड

गौलापार नहीं बेलबाबा (रामपुर रोड) के पास बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया परिसर, न्याय विभाग ने संशोधित प्रेस नोट से दूर किया भ्रम, देखें नक्शा भी

खबर शेयर करें -

बेलबाबा (रामपुर रोड) के पास बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया परिसर, न्याय विभाग ने संशोधित प्रेस नोट से दूर किया भ्रम

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए परिसर के स्थान को लेकर चल रही सभी अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। न्याय विभाग ने संशोधित प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि हाईकोर्ट का नया कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में तराई पूर्वी वन प्रभाग, रुद्रपुर की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में बेलबाबा मंदिर के पास विकसित किया जाएगा। इससे पहले जारी प्रेस नोट में त्रुटिवश गोलापार का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

 

नक़्शे में जो नीला भाग दिखाई दे रहा है वहीं पर हाई कोर्ट प्रस्तावित है

 

 

प्रेस नोट के अनुसार, 31 मई 2023 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 26.08 हेक्टेयर वन भूमि का चयन किया गया था। बाद में हाईकोर्ट की ओर से जिलाधिकारी नैनीताल के स्थल निरीक्षण आख्या के आधार पर अधिक भूमि की आवश्यकता जताई गई।

 

 

इसके बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ ब्लॉक के प्लॉट संख्या-46 और 47, जो बेलबाबा मंदिर के पास स्थित हैं, का परीक्षण किया गया। यहां कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि उपलब्ध है, जिसमें से वर्तमान आवश्यकता के अनुसार 40 हेक्टेयर भूमि हाईकोर्ट परिसर के लिए हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया गया।

 

 

न्याय विभाग ने बताया कि मंत्रिमंडल ने इसी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कुल 73 हेक्टेयर में से आवश्यक 40 हेक्टेयर वन भूमि उत्तराखंड उच्च न्यायालय को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद नए हाईकोर्ट परिसर के निर्माण का रास्ता और साफ हो गया है।

 

 

नए हाईकोर्ट परिसर के बनने से न्यायिक आधारभूत ढांचे को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत न्यायिक परिसर विकसित किया जाएगा। संशोधित प्रेस नोट के साथ सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पहले जारी सूचना में गोलापार का उल्लेख त्रुटिवश हुआ था, जबकि वास्तविक प्रस्तावित स्थान रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के निकट लामाचौड़ क्षेत्र है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts