उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में करवा चौथ पर कल महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को राज्य के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। इसमें राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और विभागों को इसकी जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी अधिसूचना का समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
