Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, संगठन में विस्तार के साथ नई टीम का ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित, संगठन में विस्तार के साथ नई टीम का ऐलान

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने आखिरकार अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई टीम में संगठन का व्यापक विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं, जबकि हरीश रावत समेत 41 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी समिति में स्थान दिया गया है।

 

 

राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से देर रात जारी सूची के साथ ही पिछले वर्ष नवंबर में गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। पार्टी ने गोदावरी थापली को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

महासचिव बनाए गए नेताओं में राजेन्द्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेन्द्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेन्द्र रमोला, संजय किरोला, राजेन्द्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविन्द प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा शामिल हैं।

 

 

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान को सौंपी गई है।

 

 

पार्टी ने विभिन्न समितियों का भी गठन किया है। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी बनाए गए हैं, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी संयोजक होंगे। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।

 

 

अनुशासन समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है। समिति में ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत होंगे। समिति में अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली सदस्य रहेंगे। वहीं आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष करण माहरा बनाए गए हैं। इस समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन के आकार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहले कार्यकारिणी को सीमित रखने की बात कहते रहे थे, लेकिन घोषित सूची में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर विभिन्न नेताओं के सुझावों और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची में कई बदलाव किए गए, जिसके बाद जंबो कार्यकारिणी का स्वरूप सामने आया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts