Connect with us

Uncategorized

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बाजपुर में बड़ी कार्रवाई, हरियाणा नंबर के दो वाहनों से कई युवक-युवतियों को कब्जे में लिया

बाजपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में लड़कियों की खरीद-फरोख्त मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व पुलिस बल ने चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्त में लिया गया। पुलिस ने हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। कब्जे में लिए गए आरोपितों से पूछ ताछ की जा रही है। इस मामले को मानव तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संभावना है कि पुलिस कल पूरे प्रकरण का खुलासा कर सकती है।

मंगलवार की देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट को महिलाओं की खरीद-फरोख्त संबंधी सूचना मिली। बताया जा रहा है कि मुखबिर ने सूचना दी कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से उत्तराखंड में युवतियों की खरीद-फरोख्त को लेकर पिछले कई दिनों से गिरोह के लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिनके साथ महिलाएं भी हैं जो परिवारों में घुल मिलकर युवतियों की खरीद फरोख्त कराती हैं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बाजपुर में बड़ी कार्रवाई, हरियाणा नंबर के दो वाहनों से कई युवक-युवतियों को कब्जे में लिया

जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक टीम का गठन कर संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए योजना बनाई गई है। जिसके तहत अापराधिक लोगों पर शिकंजा कसने के लिए देर रात कार्रवाई की गई । संबंधित घटनाक्रम को पुलिस मानव तस्करी से भी जोड़कर देख रही है। टीम ने आधा दर्जन महिलाओं और कुछ युवकों को हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों सहित हिरासत में लिया है । इनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया है। माना जा रहा है कि बुधवार को पुलिस पूरे प्रकरण का खुलासा करेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts