Connect with us

अपराध

कलियर के गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर की मौत, वीडियो कॉल पर कही थी आत्महत्या की बात

 

प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका, कमरे में पंखे से लटका मिला शव; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

पिरान कलियर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर निवासी इंस्टाग्राम यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आतिफ ने वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

**युवती से विवाद के बाद कलियर पहुंचने की बात

जानकारी के मुताबिक, मृतक आतिफ मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर में किराये पर रहकर इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। किसी बात को लेकर युवती से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह बुधवार रात करीब 11 बजे पिरान कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहर गया।

 

**सुबह वीडियो कॉल पर कही आत्महत्या की बात**

 

बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान आतिफ ने आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे फोन से उसके भाई को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। भाई ने कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पिरान कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कमरे में आतिफ का शव पंखे से लटका मिला।

 

**पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह**

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts