Connect with us

Uncategorized

रेस्क्यू अभियान: हेलीकाप्टर से लाया जा रहा मदमाहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के निर्देशों के नाद जिला प्रशासन एवं SDRF को दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं, इसके उपरांत उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे सुरक्षित आगे बढ़ रहे हैं।

साथ ही जोशीमठ के हेलंग कस्बे में आवासीय भवन टूटने से लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव के निर्देश दे दिए थे। जिसमें गंभीर घायलों के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts