Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का शुभारंभ, तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों और योग प्रस्तुति ने मोहा मन

खबर शेयर करें -

 

महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का शुभारंभ, तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों और योग प्रस्तुति ने मोहा मन

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में रविवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों के चित्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा के निर्देशन में किया गया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत ‘तिरंगे की कहानी अनुष्का भट्ट की ज़ुबानी’ प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय कैडेट कोर (रा.कै.कोर) की छात्राओं ने तिरंगे के महत्त्व को दर्शाने वाली विभिन्न कलाकृतियों एवं विचारों को प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान योग विभाग की छात्राओं ने तिरंगे की आन-बान-शान को प्रदर्शित करते हुए सुंदर योग प्रस्तुति दी। योग प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने देशभक्ति की भावना को योग एवं अनुशासन के साथ जोड़ते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रश्मि पन्त ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. हेम चन्द्र दुबे, डॉ. नीलम, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. ज्योति चुफाल आदि सहित सभी सहयोगी प्राध्यापकों का धन्यवाद किया।

 

 

कार्यक्रम में नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के साथ ही भीम सिंह नौलिया और चंदन सिंह लमगडिया भी उपस्थित रहे। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से अभिव्यक्त किया।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts