Connect with us

Uncategorized

होली पर घर जाने की बेकरारी,दिल्ली सहित इन रूटों पर बसों में मची मारामारी

होली का त्योहार मनाने घर जाने वालों की बुधवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में भीड़ रही। नई दिल्ली-बरेली के लिए सबसे ज्यादा यात्री होने के चलते इस रुट की बसों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। उत्तराखंड रोडवेज के साथ उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें भी खचाखच भरकर रवाना हुईं।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों को बरेली भेजा। जबकि दिल्ली से लौटने वालों की संख्या ज्यादा होने पर शेड्यूल से ज्यादा बसें भेजी गईं। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो द्वारा दिल्ली और बरेली के लिए करीब 13 अतिरिक्त बसों को भेजा। हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया दोपहर तक 16 बसें बरेली के लिए भेजी थीं।

जबकि सामान्य दिनों में 8 बसें ही रवाना होती थीं। हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम होने पर कुछ बसें वाया बरेली दिल्ली भेजी गईं। गुरुवार को भी अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। काठगोदाम स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया 1 वॉल्वो व 4 अतिरिक्त साधारण बसों को दिल्ली भेजा।

बताया गुरुवार को करीब 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। वहीं ऑनलाइन बुकिंग भी गुरुवार को फुल हैं। इधर, बुधवार को ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिली । 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts