Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

‘बेशरम रंग’ में दीपिका ने इस कोरियोग्राफर के इशारों पर मचाया है भौकाल

खबर शेयर करें -

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का एक गाना बेशरम रंग आज कल जितना सुर्खियों में है उतना ही विवादों में भी है। आप जानते हैं इस गाने में किंग खान और दीपिका पादुकोण ने जो डांस किया है वो किसके इशारों पर था। दरअसल दीपिका को वैभवी मर्चेंट ने डांस स्टैप्स कराए। 17 दिसंबर 1975 को चेन्नई में जन्मी वैभवी मर्चेंट के कहने पर बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने डांस किया है। वह भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बीआर हीरालाल की पोती हैं। वैभवी मर्चेंट ने अपने चाचा चिन्नी प्रकाश को अपना फिल्मी करियर शुरू करने में मदद की। इसके बाद हिंदी फिल्म हम दिल दे चुके सनम उनकी पहली सोलो फिल्म थी, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र रूप से कोरियोग्राफर का कार्यभार संभाला।

उन्होंने हम दिल दे चुके सनम के गाने ढोली तारो ढोल बाजे के लिए 1999 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। वैभवी ने कुछ सफल हिंदी फिल्मों में और प्रसिद्ध सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने 2001 में आई फिल्म लगान के गाने ओ रे चोरी को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई। उन्होंने देवदासश्, बागबान, फिदा, धूम, वीर जारा, आजा नचले, रब ने बना दी जोड़ी और अय्याश जैसी फिल्मों में चुनिंदा नंबरों को कोरियोग्राफ किया, जिससे उन्हें पहचान मिली। बता दें कि साल 2019 में वैभवी ने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के गाने श्मुन्ना बदनाम हुआ को कोरियोग्राफ किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि वैभवी इन दिनों फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर चर्चा में हैं। वैभवी ने गाने में दीपिका पादुकोण के सिजलिंग डांस मूव्स को कोरियोग्राफ किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts