Connect with us

उत्तराखण्ड

खड़गे के ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ के दावे पर ध्रुव रौतेला का पलटवार, बोले- कांग्रेस एक भी सबूत पेश करे

खड़गे के ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ के दावे पर ध्रुव रौतेला का पलटवार, बोले- कांग्रेस एक भी सबूत पेश करे

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खड़गे के हल्द्वानी में हुई सभा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

रौतेला ने आरोप लगाया कि खड़गे ने संसद के भीतर और बाद में पत्रकारों के सामने अपनी सभा में लाखों लोगों के जुटने तथा सभा के अगले दिन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल पर शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने को लेकर गलत तथ्य प्रस्तुत किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में एक भी प्रमाण मीडिया के सामने पेश करे। रौतेला ने कहा कि किसी राजनीतिक नेता की जातीय पहचान को लेकर इस प्रकार के आरोप लगाकर राजनीतिकरण करना उचित नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ‘सर्व धर्म समभाव’ की रही है और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ऐसे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

 

ध्रुव रौतेला ने दावा किया कि कांग्रेस के इस तरह के बयानों का जनता जवाब देगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक रूप से नुकसानदेह साबित होगा। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए “ताबूत की आखिरी कील” करार दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts