Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : सड़क किनारे मिले दंपती के शव, सीसीटीवी कैमरे में टहलते दिखे दोनों और बाद में मिले मृत 

बड़ी खबर : सड़क किनारे मिले दंपती के शव, सीसीटीवी कैमरे में टहलते दिखे दोनों और बाद में मिले मृत

रुद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास सोमवार देर शाम सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जता रही है।

 

 

सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम तक शवों की पहचान धामपुर निवासी संतोष यादव (48) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) के रूप में हुई।

 

 

बताया गया कि दंपती सोमवार देर शाम दानपुर से धामपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों को आखिरी बार रिंग रोड स्थित पारले चौक और काशीपुर रोड के पास टहलते हुए देखा गया था। करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपती को किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस हादसे के साथ अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts