Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—सामूहिक प्रयासों से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड

 

स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—सामूहिक प्रयासों से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी बेहद जरूरी है। जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

हर क्षेत्र और वर्ग तक पहुंचे विकास का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। राज्य के विकास में सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग से मिली आजादी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts