Connect with us

Kasturi News

ऑनलाइन गेम में टीम बनाने के बाद दीपक सो गए थे, लेकिन सुबह जब उनकी आंखें खुली तो फोन पर आया एक मैसेज देख उनके होश उड़ गए।

Uncategorized

बागेश्वर: ड्रीम 11 पर टीम बनाकर सो गया दीपक, सुबह उठा तो अकाउंट में आए 52 लाख रुपये

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: ऑनलाइन क्रिकेट फैंटेसी गेम ने उत्तराखंड के एक और युवा की किस्मत चमका दी।बागेश्वर के छोटे से गांव सिमगड़ी मे रहने वाले दीपक राठौर ने इलेवन सर्किल फैंटेसी लीग पर अपनी टीम बनाकर 52 लाख 50 हजार रुपये जीते हैं। उनकी सफलता की पूरे गांव में चर्चा है।

लोग घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। दीपक राठौर ने चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच में टीम बनाई थी। वो बताते हैं कि टीम बनाने के बाद वो सो गए थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो ये कांटेस्ट जीत जाएंगे। सुबह दीपक ने आंखें खोलने के बाद फोन चेक किया तो उनके होश उड़ गए। आईपीएल के एक मुकाबले ने उनकी जिंदगी रातोंरात बदल दी थी।

दीपक के मोबाइल पर मैसेज आया था, जिसमें उन्हें 52 लाख 50 हजार रुपये जीतने की सूचना दी गई थी। एक बार के लिए तो दीपक को यकीन ही नहीं हुआ। फिलहाल दीपक अपनी सफलता इंज्वॉय कर रहे हैं। ईनाम में मिलने वाली रकम को कैसे खर्च करना है, इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। सिमगड़ी गांव में हर कोई दीपक की सफलता से खुश है।

लोग उनके परिजनों को बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। बता दें कि ड्रीम इलेवन और माय सर्किल जैसे ऐप पर फैंटेसी टीम बनाकर उत्तराखंड के कई युवाओं ने लाखों-करोड़ों रुपये जीते हैं। कभी सामान्य सी जिंदगी जीने वाले इन लोगों की लाइफ रातोंरात बदल गई। इसी कड़ी में अब दीपक राठौर ने 50 लाख से ज्यादा की रकम जीती है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts