Connect with us

अपराध

नैनीताल में बड़ा हादसा टला: झील में समाई पर्यटकों की कार, चार जिंदगियां बचीं

 

नैनीताल में बड़ा हादसा टला: झील में समाई पर्यटकों की कार, चार जिंदगियां बचीं

नैनीताल। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार सोमवार को कालाढूंगी रोड पर अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार शाम को जब वे कालाढूंगी रोड से मुरादाबाद की ओर लौट रहे थे, तभी सरिताताल के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।

 

 

बेकाबू कार सड़क से नीचे खाई की ओर लुढ़कते हुए सीधे सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग खुद ही बाहर निकल आए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts