अपराध
नागपुर में सनसनीखेज मामला: वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, काला जादू और धर्मांतरण के दावे; दो गिरफ्तार
नागपुर में सनसनीखेज मामला: वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, काला जादू और धर्मांतरण के दावे; दो गिरफ्तार
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि स्कूल के पुराने सहपाठी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और बाद में ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया।
पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2025 में आरोपी ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो-फोटो बना लिए गए।
महिला का आरोप है कि इन्हीं वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार उसका यौन शोषण किया। साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।
मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला का हाथ पकड़कर कुछ पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी अय्याज ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौलाना फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल, जबरन धर्मांतरण और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
