Connect with us

उत्तराखण्ड

बिग बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री धामी की पहल: गदरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, अरविंद पांडे से मुलाकात ने दिए सियासी समीकरणों को साधने के संकेत,  दूरियों को पाटने गदरपुर पहुंचे धामी, अरविंद पांडे से मुलाकात के बाद भाजपा में नई सियासी गर्माहट

बिग बिग ब्रेकिंग : “नाराजगी के बीच धामी की पहल: गदरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, अरविंद पांडे से मुलाकात ने दिए सियासी समीकरणों को साधने के संकेत,  दूरियों को पाटने गदरपुर पहुंचे धामी, अरविंद पांडे से मुलाकात के बाद भाजपा में नई सियासी गर्माहट

गदरपुर। उत्तराखंड की सियासत में चल रही हलचल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। अचानक हुई इस मुलाकात को प्रदेश की राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है।

 

 

दरअसल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पिछले कुछ समय से सरकार और संगठन के कुछ फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करते रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी बात बेबाक अंदाज में रखी, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हुआ था। पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके अरविंद पांडे की संगठन और सरकार में अलग पहचान रही है।

 

 

ऐसे समय में मुख्यमंत्री धामी का खुद उनके आवास पहुंचना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान उनका हाल-चाल जाना और एक तरह से संवाद के जरिए दूरियों को कम करने की पहल की। इस मुलाकात को भाजपा के भीतर समन्वय और एकजुटता की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में भाजपा के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव की चुनौती है, ऐसे में संगठन को मजबूत रखने और सभी नेताओं को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

धामी और पांडे की यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं बल्कि उत्तराखंड की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के तौर पर देखी जा रही है। अब नजर इस बात पर होगी कि इस मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा के भीतर किस तरह की नई दिशा और रणनीति सामने आती है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts