Connect with us

Uncategorized

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बेटे के खिलाफ बरेली में एफआईआर

बरेली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे (सौतेले) के खिलाफ बरेली में केस दर्ज हुआ है। ये केस चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। मामले में एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बेटे (पहली पत्नी से) रिंकू साहू ने बिना अनुमति के सम्मेलन किया। इस सम्मेलन में भारी भीड़ इकट्ठा हुआ। रिंकू ने बरेली के दिशा गार्डन में साहू समाज का सम्मेलन बुलाया था। इसमें भाजपा के विधायक, अन्य प्रत्याशी और साहू समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। भीड़ और रिंकू साहू के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts