Connect with us

अपराध

अल्मोड़ा : मामूली विवाद में बुजुर्ग ने महिला की ले ली जान, बचाव में आई मां पर भी हमला

 

 

स्याल्दे में 70 वर्षीय आरोपी ने 66 साल की पड़ोसी महिला पर दरांती और पत्थरों से किया वार, 95 वर्षीय मां घायल

 

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पहाड़ के शांत माने जाने वाले स्याल्दे क्षेत्र में मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। विकासखंड स्याल्दे के बसई (रखेत) गांव में 70 वर्षीय राजे सिंह पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली 66 वर्षीय तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी 95 वर्षीय मां भी हमले में घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में सनसनी है।

 

 

 

 

बताया गया कि तुलसी देवी करीब 40 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं। वह अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की देखभाल करती थीं। शनिवार सुबह वह घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान राजे सिंह अपने खेत में काम करने के लिए घर के पास पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

 

 

 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजे सिंह ने तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी 95 वर्षीय मां धनुली देवी भी घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts