Connect with us

उत्तराखण्ड

मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ी जिलों में आज से बारिश के आसार

मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ी जिलों में आज से बारिश के आसार

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

मैदानी इलाकों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 21 से 26 सितंबर के बीच चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

वहीं मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। यानी मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार बने हुए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts