Connect with us

Uncategorized

आधी रात खाई में गिरी कार, एक सवार की दर्दनाक मौत दूसरा घायल

चमोली। चमोली जिले के गौचर के पास आधी रात कार खाई में गिर गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायल को एसडीआरएफ ने अस्पताल पहुंचाया।मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल को देर रात्रि पुलिस चौकी गौचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से एक घायल को बाहर निकाला। इस हादसे में चमोली निवासी 58 वर्षीय प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, घायल चमोली के ही विनोद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts