Connect with us

अपराध

SIR बैठक में हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हिरासत में

 

SIR बैठक में हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हिरासत में

रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। मामले में उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

बुधवार को कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बैठक का माहौल गरमा गया।

 

 

हंगामे के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन उस समय वह वहां नहीं मिले।

 

 

गुरुवार सुबह पुलिस ने राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लेकर महतोष चौकी पहुंचाया। यहां पुलिस उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts