Connect with us

Uncategorized

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने से किया मना

खबर शेयर करें -

कोलकाता, एएनआइ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज पद्म भूषण पुरस्कारों का एलान किया गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। वहीं, अब एक बयान में उन्होंने कहा कि वह पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार नहीं करेंगे। पूर्व सीएम भट्टाचार्य ने कहा कि मैं पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता हूं। मुझे इस बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा है। यदि किसी ने मुझे पुरस्कार दिया है तो मैं वापस करता हूं।

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसमें पद्म विभूषण सम्मान के लिए चार नामों का चयन किया गया है। जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस समय देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे। इसके अलावा पद्म विभूषण पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी नाम है। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। चौथा नाम राधे श्याम खेमका का नाम है, उन्हें शिक्षा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।

पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts