Connect with us

Uncategorized

महिला अस्पताल में शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड, सुशीला तिवारी अस्पताल में अभी भी ताला

हल्द्वानी : महिला अस्पताल में दूसरे दिन यानी बुधवार को अल्ट्रासाउंड हुए। मरीजों ने राहत की सांस ली, लेकिन डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला कब खुलेगा। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

महिला अस्पताल में पांच जुलाई को करीब 60 महिलाए पहुंची थी, लेकिन उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। निराश लौटना पड़ा था। रेडियोलाजिस्ट डा. कुमुद पंत के स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक छुट्टी पर जाने से ऐसा हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।

बुधवार को डा. पंत ड्यूटी पर आए। उन्होंने 43 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। इसमें अधिकांश महिलाएं पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम गांवों से पहुंची थी। इन महिलाओं ने राहत महसूस की। अब गुरुवार को डा. पंत को कोटाबाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि सभी महिलाओं को बेहतर उपचार मिल सके।

दिन भर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं की तबीयत अधिक खराब रहेगी। उन्हें सीधे भर्ती कर दिया जाएगा। जांच के बाद ही अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। इधर, डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 14 मार्च से रेडियोलाजिस्ट नहीं है।

अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन से 40 से 50 मरीजों को जांच की जरूरत होती है, लेकिन सभी निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts