Connect with us

Uncategorized

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का का 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा  (Pradeep Mehra) इस समय ट्वीटर पर सनसनी बन चुका है। वह नोएडा सेक्टर 16 के एक रेस्टोरेंट में काम करने के साथ ही भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दाैड़ लगाता है। यह उसका डेली रूटीन है। पर 20 मार्च की शाम 6 बजकर 53 मिनट पर कुछ ऐसा होता है कि यह आम लड़का ट्विटर पर हीरो बन जाता है। (Pradeep Mehra viral video) 

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, लगे रहो मुन्नाभाई व थ्री इडियट्स के लिए नेशनल अवार्ड विजेता सिंगर-राइटर स्वानंद किरकिरे, कृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता स्वपनिल जोशी, इंडयिन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास, प्रसिद्ध आरजे, आइएएस, देश के वरिष्ठ पत्रकार और न जाने कितनी हस्तियों ने प्रदीप को शुभकामनाएं दी हैं और यह सिलसिला जारी है। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है।

2.7 मिलियन व्यूज

अब तक प्रदीप को 2.7 मिलियन लोग देख चुके हैं और करीब एक लाख 25 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और यह लगातार बढ़ता जा रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा माजरा…

19 मार्च रात 12 बजे नोएडा 

दरअसल, पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को 19 मार्च की रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर एक लड़का पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए मिला। वह गाड़ी धीरे कर उसे लिफ्ट आफर करते हैं। पर वह मना कर देता है। उसके बाद कापड़ी से बात करते हुए जो लिफ्ट लेने से मना करने का कारण सामने आया उसे सुनकर सभी उसे सलाम करने लगते हैं।

लड़के का परिचय

वह लड़का बताता है कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है। वह उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है और उसकी उम्र 19 साल है। वह नोएडा सेक्टर 16 के एक फास्टफूड रेस्टोरेंट में काम करता है। उसकी शिफ्ट रात 11 बजे खत्म होती है। उसके बाद वह प्रतिदिन बरोला अपने कमरे तक 10 किमी इसी तरह से दौड़ते हुए जाता है। 

सेना में जाने का है सपना

प्रदीप सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह के साथ तैयारी का मौका नहीं मिलता इसलिए वह रात में इसी तरह से अपनी प्रैक्टिस करता है। पीहू फिल्म के निर्देशक कापड़ी खुद उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी हैं और उनके पिता सेना में रहे हैं। प्रदीप के सेना में जाने के जज्बे को देखकर व कुमाऊंनी में बात करने लगते हैं और घर परिवार के बारे में पूछते हैं।

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

मां का चल रहा इलाज

कुमाऊंनी में प्रदीप बताता है कि उसकी मां की तबीयत खराब है, उनका इलाज चल रहा है। मां हास्पिटल में भर्ती हैं। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता है। 

होने दो वीडियो वायरल

गाड़ी के बगल दौड़ लगा रहे प्रदीप से कापड़ी कहते हैं तुम तो वायरल होने वाले हो तो प्रदीप कहता है कि होने दो, दौड़ लगा रहा हूं कोई गलत काम थोड़े न कर रहा। इसके बाद उसे खाना ऑफर करते हैं।

घर जाकर बनाऊंगा खाना

जब उसे खाना आफर किया जाता है तो वह बताता है कि उसके भाई प्राइवेट जॉब में हैं, उनकी नाइट ड्यूटी है। वह दौड़ पूरी कर घर पहुंचेगा तो खाना बनाएगा। उसे दोनों लोगों का खाना बनाना है। मैं खाना खा लूंगा पर भाई भूखा रह जाएगा।

ऐसे तो मेरी प्रैक्टिस छूट जाएगी

आखिर में कापड़ी कहते हैं आज गाड़ी से घर छोड़ देता हूं तो प्रदीप कहता है कि ऐसे तो मेरी दौड़ की प्रैक्टिस छूट जाएगी। 2 मिनट 20 सेकेंड का यह वीडिया जमकर सराहा जा रहा है। कापड़ी ने वीडियो की टैग लाइन दी है – यह है खरा सोना

कई लोगों ने बनाना शुरू किया वीडियो

प्रदीप के प्रसिद्ध होने के बाद कई लोगों से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। साथ ही दूसरे दिन प्रदीप से मिलने पर उसने बताया कि बहुत लोगों के फोन आए कई लोग मुझसे मिलने भी आए। सब कह रहे तू तो प्रसिद्ध हो गया है।

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

इन हस्तियों ने सराहा

क्रिकेटर हरभजन सिंह – भज्जी ने लिखा कि चैंपियन इसी तरह से बनते हैं… चाहे वह खेल का मैदान हो या जिंदगी में और कुछ करना हो। वह विजेता ही बनेगा। विनाेद आपका आभार इस वीडियो को शेयर करने के लिए। सच में यह खरा सोना है। 

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर- रिस्पेक्ट, सैल्यूट, तुम

खरा सोना हो प्रदीप मेहरा। सच में तुम भविष्य में भारतीय सेना के एक योग्य योद्धा बनोगे। उन्होंने इंडियन आर्मी के आफीशियल ट्वीटर हैंडल को इसे टैग भी किया है।

मेहनत और लगन से रातों रात लाखों दिलों पर छा जाने वाला कौन है ये बच्चा, पूरा देश कर रहा सलाम

पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत – आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं। विनोद कापड़ी का प्रदीप की कहानी शेयर करने के लिए धन्यवाद। शाबास प्रदीप लगे रहो।

प्रसिद्ध सिंगर व राइटर स्वानंद किरकिरे- ओय मेरी जान। यार जिंदगी तुझे अपनी सबसे खूबसूरत शक्ल में मिले मेरे दोस्त, मेरे भाई..मेरे बच्चे।

इसके अलावा फिल्म निर्देशक अविनाश दास, ओनीर, अभिनेता स्वप्निल जोशी, तमाम आइएएस, आरजे व नामी पत्रकारों ने प्रदीप मेहरा के जज्बे की तारीफ की। 

बेंग्लूरू के आइएएस पी मनिवन्न ने तो कर्नाटक के अल्पसंख्यक विभाग को टैग करते हुए लिखा है कि पूरे कर्नाटक के स्कूल-कालेजों में बच्चों को प्रेरित करने लिए इस वीडियाे को दिखाया जाना चाहिए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts