Connect with us

Uncategorized

योगी आदित्यनाथ होंगे पीएम के उत्तराधिकारी? यतींद्रानंद ने बताया मोदी कब तक संभालेंगे देश की कमान

पांच में से चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद महोबा पहुंचे यतींद्रानंद गिरि महाराज ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। जीवनदीप पीठाधीश्वर उत्तराखंड के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने वीर भूमि में कहा कि गृह नक्षत्र के हिसाब से अगले 12 साल देश की कमान नरेन्द्र मोदी के हाथ में रहेगी। उन्होंने बॉलीवुड कलाकार शाहरूख खान और मुनव्वर राणा पर जमकर हमला बोला। 

मंगलवार को वीरभूमि में संस्कृत सम्मेलन में हिस्सा लेने आए महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि जिस देश के प्रति मुनव्वर राणा के दिल में नफरत बसी हो उस देश में उसे रहने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने कहा, मुनव्वर राणा जैसे लोग समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। कहा कि मुनव्वर राणा देश छोड़कर जाना चाहते हैं तो हम उन्हें टिकट की व्यवस्था कराएंगे। बॉलीवुड कलाकार शाहरूख खान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में कहा कि ग्रह नक्षत्र के हिसाब से नरेन्द्र मोदी आने वाले 12 साल तक दिल्ली के राजा रहकर शासन सत्ता पर काबिज रहेंगे और योग्य शख्स को गद्दी सौप देंगे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को मोदी के बाद अगला पीएम बताया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान हमारा है हमारे बाप का है बाप के बाप का है और उनके बाप का है। मगर मुनव्वर की पीढ़ी के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। भारतीय संस्कृति पर इन लोगों से खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश से बाहर कर देना चाहिए। जबकि देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। जहां भी शांति सद्भाव की बात आती है तो देश का नाम सबसे ऊपर आता है। अन्य देशो में आपस में खींचतान मची है।

रूस और यूक्रेन से युद्ध पर कहा कि मौका परस्त कई देश युद्ध को भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विश्व में एक मात्र वह है जो यूक्रेन व रूस के युद्ध को रोक सकते हैं। भारत के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि देश का 90 फीसदी से अधिक मुसलमान हिन्दू से मुसलमान बना है इनका डीएनए हिन्दू का है। अब ऐसे मुसलमानों को वापस हिन्दू बन जाना चाहिए। इस्लाम में जाने वाला समाज वापस लौटने पर विश्व गुरु बनेगा। द कश्मीर फाल्स मूवी की सराहना करते हुए कहा कि इस मूवी में सत्य को दिखाया गया है। भारतीय इतिहास झूठ का पुलिंदा है। चोल साम्राज्य का उल्लेख नहीं किया गया जबकि मुगलों का इतिहास में उल्लेख किया गया है। हमारी यशो गाथा का हमे इतिहास नहीं पढ़ाया गया जबकि हमारी पराजय का इतिहास हमे पढ़ाया गया। अंडरवर्ड का पैसा बॉलीवुड में लगाया जाता था जिससे भारतीय संस्कृति पर दुष्प्रचार किया जाता था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts