Connect with us

Uncategorized

Wife swapping: धीरे धीरे आदत पड़ जाएगी.. पार्टी में दोस्तों के हवाले कर बोला पति…

मुजफ्फरनगर। आजकल के पति ज़रूरी नहीं कि परमेश्वर हों। कुछ पति बेहद बेहया भी होते हैं। पति अगर राक्षस का रुप धारण कर ले तो एक औरत की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से आया है, यहां एक पति ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं।
पार्टी में ले जाकर पति ने अपनी पत्नी का दोस्तों से रेप कराया। पति ने बेशर्मी की हद तो पार की जब घर आकर पति ने पत्नी से कहा कि तुम्हें धीरे-धीरे आदत हो जाएगी।
पीड़ित महिला की मानें तो पहले पति की मौत तीन साल पहले हो गई थी। महिला की एक 12 साल की बेटी भी है। पति के मरने के बाद 14 जनवरी 2021 को महिला ने गुड़गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से शादी की थी। महिला ने बताया कि शुरुआत में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन एक दिन उसका पति उसे दिल्ली की एक पार्टी में ले गया। पत्नी पार्टी में जाने के लिए बेहद खुश थी, लेकिन जब उसे पता चला कि यह वाइफ एक्सचेंज पार्टी है तो पत्नी के होश उड़ गए। पार्टी में पति ने पत्नी को पीने के लिए कोल्ड-ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पत्नी को नशा चढ़ गया। इसके बाद पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। महिला की नशे की हालत में दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। पति ने घर आकर पत्नी से कहा कि तुम्हें धीरे-धीरे आदत हो जाएगी।
इस घटना के 5 दिन बाद पति ने फिर पार्टी में चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इस पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। महिला ने बताया कि इसके बाद पति उसे अक्सर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में ले जाने लगा। पार्टी में पति के अलग-अलग दोस्त मुझसे शारीरिक संबंध बनाते थे।विरोध करती थी तो पीटता था। महिला ने अपने देवर भी रेप का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि एक दिन देवर ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उससे रेप किया था।
महिला ने परेशान होकर एसएसपी और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने एसीजेएम-1 कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जज ने थाना नई मंडी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts