Connect with us

Uncategorized

मुखानी क्षेत्र में दो दुकानों के ताले तोड़े

मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर से दस्तक देनी शुरू कर दी है। बीते बुधवार रात चोरों ने नहर कवरिंग रोड अमरावती कॉलोनी के पास दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नगदी पार कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिया है।

पुलिस के अनुसार अमरावती कॉलोनी के पास भास्कर जोशी की पूजा मेडिकोज नाम से दुकान है। बीते बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। दुकान से 8 हजार की नगदी गायब थी। कुछ ही दूरी पर अमरावती कॉलोनी निवासी रेखा की दिव्य रेखा गारमेंट नाम से दुकान है। यहां भी दुकान का ताला तोड़ 500 रुपये की नगदी चोरी की गई। पुलिस के अनुसार लोहे के सरिये से दुकानों के ताले तोड़े गए। मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया चोर की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts