Connect with us

Uncategorized

रामनगर में पर्यटकों की कार बही, नौ लोगों की मौत, मरने वालों में छह महिलाएं

रामनगर । उत्तराखंड में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार 10 लोगों में 9 की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक एक इनोवा कार में सवार 10 पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे के आसपास पर्यटकों की कार जब ढेला नदी के रास्ते पर पहुंची। तभी नदी में आए तेज बहाव ने उनकी कार बह गई। कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए है। एक युवती नाजिया उम्र 22वर्ष को घायल अवस्था मे 108 द्वारा अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार्य में अभी 5 लोगों के शव हैं जिनको कार से निकालने का प्रयास चल रहा है कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में 3 युवक व 6 महिलाएं शामिल हैं। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts