Connect with us

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 6 जुलाई 2022 : कन्या राशि के लोग पाएंगे लाभ और उन्नति, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

खबर शेयर करें -

मेष (Aries): कामकाज में सफलता मिलेगी

-aries-

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मेष राशि के लोगों को कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय को करने का विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे।

भाग्‍य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus): दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा

-taurus-

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन (Gemini): दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा

-gemini-

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

कर्क (Cancer): मन आज प्रसन्न रहेगा

-cancer-

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। खाने की किसी पीली वस्तु जैसे लड्डू आदि का दान करें।

सिंह (Leo): कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा

-leo-

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों का भाग्य आज उनके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कन्या (Virgo): आज का दिन उत्साह से भरा

-virgo-

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

तुला (Libra): नौकरी में सफलता मिलेगी

-libra-

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग आज पूरे दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाले कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है।

भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio): आप मांगलिक कार्य में भाग लेंगे

-scorpio-

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आज आप मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। साथ ही आपकी वाणी बहुत ही मधुर रहेगी। जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु (Sagittarius): सभी काम सफल रहेंगे

-sagittarius-

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग है फिलहाल,आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर (Capricorn): दिन बहुत अच्छा रहने की संभावनाएं

-capricorn-

गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि के लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने की संभावनाएं कम हैं। आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ जरुर मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आनेवाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करे। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ (Aquarius): दिन की शुरुआत अच्छी

-aquarius-

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन (Pisces): चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे

-pisces-

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। आप मीठी वाणी की सहायता और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page