Connect with us

Uncategorized

महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, छह साल की मासूम से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

रुड़की : एक महिला को कार में लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। उसकी छह साल की बेटी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली

जानकारी के मुताबिक रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी।

गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए आरोपित

महिला कलियर रेन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजर करती है। घटना के बाद आरोपित उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

बच्ची की हालत गंभीर

घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी। उसका नाम सोनू है और वह कलियर का रहने वाला है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विकासनगर: दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं कालसी थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने एक माह पूर्व दुष्कर्म किया था, इधर किशोरी को धमकी देकर बुलाया और फिर से कोशिश की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts