Connect with us

Uncategorized

48 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने मान, पंजाब सीएम की शादी में ये हस्तियां रहीं मौजूद

48 साल की उम्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। ये शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे। केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे।

शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक दूसरे को जानते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts