Connect with us

Uncategorized

पीठ पर पत्नी के छोड़ जाने का पोस्टर- नीले कच्छे में साजन चले ससुराल…..

दुनिया में अजीब अजीब लोग भी होते हैं, जो अपनी हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। अब अयोध्या के इस शख्स को ही ले लीजिए। दूल्हे के आधे-अधूरे लिबास में सिर पर पगड़ी, कोट-टाई पहनकर जब ये सड़क पर निकला तो लोगों की नजर उसकी टांगों पर पड़ी। कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने केवल नीले रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। इस अजीब पोशाक को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसकी पीठ पर थी। जिसकी वजह जानकर लोगों ने हंसने के साथ ही उसके प्रति सहानुभूति भी जताई। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये युवक केवल पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है ताकि फेमस होकर सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमा सके। युवक की पहचना बंसीलाल यादव पुत्र साधू यादव निवासी सेनपुर अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। वह दूल्हे की पोशाक पहनकर निकला। उसकी पोशक ने सभी को हैरान कर दिया। सिर पर पगड़ी और कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने नीली रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। लोगों ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती इसलिए वह इस पोशाक में नगर में घूम रहा है। युवक ने अपनी पीठ पर पत्नी के छोड़ जाने का पोस्टर भी लगाया हुआ है। युवक की इस अजीबो-गरीब हरकत पर कई लोगों ने उससे बात भी की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts