Connect with us

Uncategorized

अगले कुछ दिन तक गर्मी की मार रहेगी बरकरार, बारिश के नहीं आसार

 देहरादून: उत्तराखंड में एक माह से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। पारे में उछाल के कारण दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। मंगलवार को पंतनगर और खटीमा में सर्वाधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी

प्रदेश में पारे में उछाल के साथ ही गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है तो पहाड़ों में भी चटख धूप झुलसा रही है।

ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। दून में भी अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा

इसी प्रकार अन्य मैदानी शहरों में पारा सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश के आसार कम हैं।

इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी अगले कुछ दिन तक उत्तराखंड में दिखने की उम्मीद कम है।

यह शहर रहे सबसे गर्म

शहर- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

पंतनगर- 37.6- 16.2

खटीमा- 37.6- 14.4

रुड़की- 37.2- 15.4

रुद्रपुर- 37.2- 16.5

काशीपुर- 37.1-15.3

कोटद्वार- 37.0- 16.2

देहरादून- 36.6- 16.1

हरिद्वार- 36.5- 15.3

हल्द्वानी- 35.7- 14.8

ऋषिकेश- 35.3- 12.5

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts