Connect with us

Uncategorized

अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलायी जेसीबी, विरोध

मछली बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन व नगर निगम ने जेसीबी चला दी। अतिक्रमण की जद में आई 32 दुकानों को ढहा दिया गया। अभियान का विरोध कर रहे तीन पार्षदों समेत 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। जबकि एक पार्षद को उसके घर पर ही नजरबंद किया गया।

सोमवार सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की टीम मंगलपड़ाव मछली बाजार क्षेत्र पहुंची। जिस जगह अतिक्रमण हटाना था उस इलाके की पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध दुकानों को तोड़ना शुरू किया गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे पार्षद गुफरान अहमद, तौफीक अहमद, रोहित कुमार समेत 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसके बाद निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से लाइन से सभी 32 दुकानों को ढहा दिया। निगम कर्मचारी सभी दुकानों का मलबा भी उठाते रहे। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ट, सीओ प्रमोद शाह, शांतनु पाराशर, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, नगर निगम के डॉ. मनोज कांडपाल समेत विभिन्न थानों के एसओ व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts