Connect with us

Uncategorized

ज़ुल्म- मामा की गैरमौजूदगी में नाती का साथ देती रही सास…..पति ने घर से निकाल दिया…

उत्तर प्रदेश के देवरिया में मामी के साथ भांजे की घिनौनी करतूत सामने आई है। मामा की गैरमौजूदगी में भांजा मामी के साथ ज़बरदस्ती करता रहा। अब महिला गर्भवती हो गई है। पति मुम्बई में काम पर रहता था। इसकी भनक जब पति को लगी तो उसने महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
मामला तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का कहना है कि उसका पति मुंबई में रहकर कार्य करता है। एक साल पहले उसका पति मुम्बई गया था जिसके बाद रामपुर कारखाना का रहने वाला उसका भांजे का घर आना जाना शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति का भांजा गलत नियत रखता था। इसी दौरान वो जबरिया संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर सास प्रताड़ित करती है। दो माह पहले जब मैंने जांच कराया तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह बात भांजे व सास से बताई तो दोनों गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। पति को जानकारी दी तो उसने घर से ही निकाल दिया। तलाक देने की धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला ने आनलाइन शिकायत करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts