Connect with us

Uncategorized

गेहूं के खेत में काम कर रहे किसान को गुलदार ने मौत के घाट उतारा

काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर तहसील क्षेत्र के कासमपुर गांव में गेहूं के खेत में गेहूं कटाई कर रहे 45 वर्षीय किसान को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है। घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के काशीपुर रेंज कि इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
गांव के लोगों की सूचना पर भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। वही मौके पर पहुंचे लोगों ने वन्य जीव प्रतिपालक डॉ पराग मधुकर धकाते से घटना के बारे में बात की है। डॉ धकाते ने जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि आए दिन वन्यजीव के हमले से लोग हताहत हो रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts