Connect with us

Uncategorized

एयरपोर्ट पर नौकरी लगाने का सपना दिखाकर युवक से ठग लिए लाखों रुपये

नैनीताल। साइबर क्राइम लगातार तेजी से बढ़ते जा रहा है। ऑनलाइन बैंकिंग के साथ-साथ युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर भी ठगी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक के नैनीताल के सौड़ बगड़ निवासी एक युवक नैनीताल में एक होटल में कार्य करता है। उसने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसने इंटरनेट पर एक एयरपोर्ट पर आकर्षक पैकेज के साथ जॉब दिए जाने का विज्ञापन देखा। युवक से उसमे रजिस्ट्रेशन के लिए ढाई हजार गूगल पे करने की मांग की गई। जिसके बाद उसको नौकरी दिए जाने का आश्वासन देते हुए कई बार पेमेंट के लिए कहा गया। इधर युवक ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 30 हजार की धनराशि दे दी। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रकरण साइबर सैल को भेज दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts