Connect with us

Uncategorized

नैनी झील में मिला राजस्थान के युवक का शव

होली के बाद घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला युवक का शव मंगलवार को नैनी झील में उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव निकालकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मूल रूप से भरतपुर राजस्थान व हाल निवासी दुर्गापुर नैनीताल के राहुल कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

युवक के पिता गरीब दास ने बताया कि राहुल होली के बीते दो दिन बाद घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। तल्लीताल थाने के एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने बताया नैनीझील से शव निकालने के बाद उसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसका सिम निकालकर बात की गई तो भरतपुर राजस्थान निवासी उसके भाई ने फोन उठाया। उसने बताया कि राहुल कुछ समय पूर्व घर से भाग गया था। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर मौजूद एक युवक ने उसकी पहचान कर उसके पिता का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल के पिता गरीबदास से संपर्क किया। गरीब दास ने बताया कि वह राजस्थान से यहां परिवार का भरण पोषण करने आए थे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts